देहरादून, अप्रैल 7 -- हरिद्वार। विश्व अखाड़ा परिषद के अंतरराष्ट्रीय सचिव पंडित निपुण भारद्वाज ने पंडित बबलू को विश्व अखाड़ा परिषद गौ रक्षा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर मंगलवार को पत्रकारवार्ता के दौरान निपुण भारद्वाज ने कहा कि सनातन को बचाने के लिए संगठन कार्य करता है। गरीब कन्याओं का विवाह, साधु संतों की सेवा, गौ धन की रक्षा करने का कार्य संगठन की ओर से किया जाता है। इस अवसर पर सुलेख दास महाराज, विजय पांडे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...