आरा, जनवरी 20 -- -बड़हरा के सेमरिया में जदयू का सदस्यता अभियान सह कंबल वितरण कार्यक्रम बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के बड़हरा प्रखंड के सेमरिया गांव में मंगलवार को जदयू की ओर से सदस्यता अभियान सह कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर आसपास के गांवों से आए सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। शुरुआत बुजुर्ग को सदस्यता दिला की गई। नेतृत्व वरीय जदयू नेता सह बिहार राज्य नागरिक परिषद के महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह ने किया। छोटू सिंह ने मौके पर कहा कि जदयू समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। गरीब, असहाय और वंचित लोगों के उत्थान के लिए पार्टी निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। इसी विश्वास के साथ बड़ी संख्...