औरंगाबाद, फरवरी 26 -- मदनपुर प्रखंड के वार गांव में रुद्रचंडी महायज्ञ सह शिव परिवार एवं हनुमत देव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ में प्रवचन का आयोजन हो रहा है। यज्ञ स्थल पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस महायज्ञ में आस-पास के कई गांवों के लोग शामिल हो रहे हैं। इस महायज्ञ का आयोजन योगीराज स्वामी देवनायकाचार्य त्रिदंडी स्वामी के प्रधान पीठ के पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य राजगोपालाचार्य स्वामी के तत्वावधान में किया जा रहा है। अयोध्या के कलाकारों के द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है। प्रवचन में देवी अनुराधा सरस्वती ने भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती के दिव्य विवाह प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। कहा कि माता पार्वती ने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने संकल्प और श्रद्धा को डिगने नहीं दिया। भ्रम जैसी स्थिति उत्पन्न होने के बावजूद उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.