गोड्डा, जून 16 -- महागामा, एक प्रतिनिधि। महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विश्वासखानी गांव में सोमवार को आजीविका सखी मंडल की महिलाओं ने नशा मुक्ति को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में शामिल महिलाओं ने गांव के विभिन्न टोला-मोहल्लों का घुमकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की। अभियान के दौरान महिलाओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी बैनर लेकर ग्रामीणों के बीच जनसंपर्क किया उन्होंने लोगों को बताया कि शराब, तंबाकू, गुटखा और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि पूरे परिवार की खुशहाली और आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। महिलाओं ने कहा कि नशे की आदत के कारण कई परिवार बर्बादी की कगार पर पहुंच जाते हैं। घरेलू हिंसा बढ़ते हैं, बच...