बक्सर, अप्रैल 11 -- बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के गोलंबर पर विश्वामित्र होटल के जीर्णोद्धार और बजट होटल के निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए शनिवार को डीएम साहिला निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने दोनों योजनाओं में कार्य की प्रगति को देख नाराज हो गई। असंतोष जताते हुए बीएसटीडीसी के सहायक अभियंता से योजनाओं के बारे में पूछताछ किया। लेकिन, इस संदर्भ में कोई स्पष्ट जबाव नहीं दिया गया। इस महत्वपूर्ण योजनाओं के कार्य में शिथिलता के लिए संबंधित पदाधिकारी से निर्माण कार्य से संबंधित स्पष्ट प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया। साथ ही बजट होटल के प्रथम तल पर शौचालय निर्माण व रिसेप्शन एरिया आदि का प्रस्ताव सम्मिलित करते हुए विशेष प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान उन्होंने कनीय अभियंता को प्रत्येक सप्ताह निर्माण कार्य ...