जमशेदपुर, मार्च 25 -- श्री कृष्ण मंदिर में चल रहे श्री रामकथा के चौथे दिन आचार्य श्री योगेश जी(चंदन महाराज जी) ने मंगलवार को विश्वामित्र प्रसंग और अध्योध्या कांड के बारे में विस्तार से वर्णन किया। टेल्को भुवनेश्वरी मंदिर परिसर स्थित श्री कृष्ण मंदिर मंदिर प्रांगण में चल इस कथा में 'राम नाम जप प्यारे जीवन दो दिन का' के भजन पर श्रद्धालु देर झूमते रहे। आचार्य ने राम-लक्ष्मण की यात्रा का विस्तार से वर्णन किया। साथ ही दशरथ के मोह को और दुनिया के कल्याण का मार्ग बताया। बुधवार को पंचम दिवस पर राम सीता विवाह राम बनवास एवं केवट प्रसंग का वर्णन किया जाएगा। इस अवसर पर जय रमन एवं टीके सुकुमारन, चंद्रेश्वर खान, इंद्रजीत सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...