रुद्रपुर, दिसम्बर 9 -- पंतनगर, संवाददाता। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विश्वेश्वरैया छात्रावास में सोमवार की देर रात छात्रों का आक्रोश अचानक फूट पड़ा, जब बीटेक के एक छात्र द्वारा आत्महत्या और दूसरे के द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटनाओं ने पूरे परिसर को झकझोर दिया। रात करीब 12 से 1 बजे के बीच छात्र बड़ी संख्या में हॉस्टल परिसर में इकट्ठा हो गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। तनाव बढ़ता देख विवि प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचा और छात्रों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया। इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में छात्रों की प्रत्येक डिपार्टमेंट की एक कमेटी गठित की गई, जिसमें दो-दो छात्रों को प्रतिनिधित्व देने की बात कही गई है। घटनाओं की शुरुआत सोमवार दोपहर उस समय हुई, जब बीटेक तृतीय वर्ष (सिविल इंजीनियर...