प्रयागराज, जून 30 -- प्रयागाराज। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) क्षेत्रीय कार्यालय की ओर सोमवार को सांख्यिकी के जनक प्रो. पीसी महालनोबिस की जयंती धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर गोविंद वल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के प्रेक्षागृह में प्रशासनिक आंकड़ों की क्षमताओं का सार्थक उपयोग विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। यह भी पढ़ें- सांख्यिकी दिवस पर प्रशासनिक आंकड़ों के उपयोग पर जोरकार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और प्रो. पीसी महालनोबिस के चित्र पर माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोविंद वल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान के निदेशक डॉ. योगेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रशासनिक आंकड़ों का विश्वसनीय होना जरूरी होता है, क्योंकि संबंधित आंकड़े नीतियों के निर्धारण और विकास में सह...