सोनभद्र, जुलाई 7 -- अनपरा,संवाददाता। सूचना-प्रधान युग में केवल सूचना देना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विश्वसनीय, समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील संवाद ही किसी भी संगठन की वास्तविक पहचान बनाता है। डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया तथा पारंपरिक मीडिया के बीच समन्वय स्थापित कर के ही सकारात्मक जनविश्वास निर्मित किया जा सकता है। यह बातें मंगलवार को एनटीपीसी सिंगरौली के कर्मचारी विकास केंद्र (ईडीसी) में बदलते मीडिया परिदृश्य में प्रभावी संचार और जनसंपर्क विषय पर आयोजित संचार कार्यशाला में मुख्य वक्ता एनटीपीसी के पूर्व महाप्रबंधक (नैगम संचार) के. एम. प्रशांत ने प्रभावी संचार, मीडिया संबंधों तथा बदलते डिजिटल युग में जनसंपर्क की बदलती भूमिका पर बोलते हुए उन्होने क्राइसिस मीडिया प्रबंधन, कंटेंट निर्माण, संस्थागत ब्रांडिंग तथा जनसंपर्क की नैतिकता पर भी विस्...