आरा, नवम्बर 11 -- आरा। शहर के जेल रोड स्थित श्री दिगंबर जैन चंद्रप्रभु मंदिर में चल रहे चार दिवसीय श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन मंगलवार को जैन श्रद्धालुओं की ओर से विश्वशांति महायज्ञ व नव प्रतिष्ठित प्रतिमा जी का मस्तकाभिषेक के साथ हुआ। मुनिश्री 108 विशल्य सागर महाराज व पं विजय कुमार जैन व पं सतेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में मंगलवार की सुबह अभिषेक व पूजन हुआ। इसके बाद मुनिश्री का प्रवचन, सौभाग्यशाली पात्रों का सम्मान, प्रतिष्ठाचार्य, पंडित जी, पुण्यार्जक परिवार व कार्यकर्ताओ का सम्मान समिति की ओर से अंगवस्त्र व प्रतीक चिह्न भेंटकर किया गया। महोत्सव के मीडिया प्रभारी निलेश कुमार जैन ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने में पंचायती मंदिर के पदाधिकारी, सदस्य व चातुर्मास सेवा समिति, श्री चंद्रप्रभु मंदिर उपसमिति, श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.