फतेहपुर, मार्च 29 -- फतेहपुर। पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध के वीराम व विश्व शांति के लिए इंडियन रेडक्रास सोसाइटी द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया। साथ ही सभी से एक निश्चित समय पर प्रार्थना किए जाने की अपील की गई। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव के नेतृत्व में चौक चौराहे में कैंडल मार्च निकाला गया। शामिल लोगों ने युद्ध की समाप्ति व विश्व शांति के लिए मोमबत्तियां जलाकर प्रार्थना की। चेयरमैन ने बताया कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कुछ लोग हर रात एक निश्चित समय पर अपना काम रोककर शांति और सुरक्षा की प्रार्थना करते थे। उनकी एक साथ की जाने वाली प्रार्थना का शक्ति से कुछ समय बाद युद्ध थम गया। अपील करते हुए कहा कि विश्व शांति के लिए सभी एक मिनट प्रार्थना करने का संकल्प लें। जिससे सभी लोगों के लिए शांति और सुरक्षा की बहाली ह...