विश्वविद्यालय समय पर सत्र, परीक्षा और परिणाम दें: राज्यपाल
पटना, मार्च 30 -- बिहार के राज्यपाल सह कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल (से.) सय्यद अता हसनैन ने राज्य के सभी विश्वविद्यालयों में नियमित कक्षा संचालन तथा विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा देने पर बल दिया है। उन्होंने सरकार के शिक्षा विभाग तथा सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ उच्च शिक्षा की बेहतरी के लिए गंभीर मंथन किया तथा छात्रहित से जुड़े कई जरूरी निर्देश दिये। राज्यपाल सह कुलाधिपति की यह पहली बैठक थी। लोकभवन में तकरीबन दो घंटे चली इस बैठक में राज्यपाल ने परीक्षा प्रणाली की समयबद्धता को अत्यंत आवश्यक बताया और परीक्षाओं का आयोजन, परीक्षाफल का प्रकाशन तथा प्रमाणपत्रों का वितरण निर्धारित समय सीमा के भीतर करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इन प्रक्रियाओं में विलंब होने से विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, इसलिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.