मथुरा, मार्च 28 -- ब्रज क्षेत्र के स्पेशल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केडी विश्वविद्यालय और स्पेशल ओलम्पिक्स भारत के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके तहत शिक्षा, चिकित्सा और खेल के क्षेत्र में विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे स्पेशल बच्चों को नई दिशा मिलेगी। समझौते पर केडी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनेष लाहौरी, प्रति-कुलपति डॉ. गौरव सिंह, कुलसचिव डॉ. विकास कुमार अग्रवाल तथा स्पेशल ओलम्पिक्स भारत की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुकेश शुक्ला, क्षेत्रीय निदेशक संजीव दोहरे और राष्ट्रीय क्लीनिकल सलाहकार डॉ. रीना आर. कुमार ने हस्ताक्षर किए। प्रति-कुलाधिपति मनोज अग्रवाल ने कहा कि यह अनुबंध ब्रज क्षेत्र में सेवाभाव का उदाहरण बनेगा और अधिक से अधिक स्पेशल बच्चे व वयस्क लाभान्वित होंगे। कु...