लखनऊ, जुलाई 7 -- विश्वविद्यालयों व डिग्री कॉलेजों में 20 लाख पौधे लगाए जाएंगे। कैंपस को हरा-भरा बनाने के लिए उच्च शिक्षा विभाग की ओर से यह निर्देश दिए गए हैं। 12 जुलाई को यूपी में वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 चलाया जाएगा और उसमें विभाग की ओर से इतने पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने छात्रों व शिक्षकों का आवाह्न किया है कि वह बढ़ चढ़कर इस अभियान में हिस्सा लें। जिन उच्च शिक्षण संस्थानों में बाउंड्री नहीं हैं, वहां चारों ओर पेड़ लगाकर बाउंड्री बनाई जाए। एक पेड मां के नाम लगाकर इस अभियान को यादगार बनाया जाए। यूपी में 22 राज्य विश्वविद्यालय, 53 निजी विश्वविद्यालय और करीब आठ हजार डिग्री कॉलेजों में यह अभियान चलाया जाएगा। यह भी पढ़ें- मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में वन महोत्सव का आयोजन विश्वविद्यालय ...