बेगुसराय, मार्च 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। विश्वविद्यालय विस्तार केंद्र को सुचारु रूप से चलाने की गारंटी करने, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति और साफ सुथरा बाथरूम मुहैया कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार को ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की जीडी कॉलेज इकाई ने प्राचार्य का घेराव किया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व एआईएसएफ जीडी कॉलेज इकाई सचिव अंकित कुमार कर रहे थे। एआईएसएफ के जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने कहा कि बिहार भर में जीडी कॉलेज की अपनी गरिमा है। लेकिन वर्तमान समय में इस गरिमा पर खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने कहा कि जीडी कॉलेज ही नहीं बिहार भर के तमाम कॉलेज में पढ़ाई नाम का है। नामांकन और परीक्षा फॉर्म भरने का अड्डा बन कर रह गया है। यह उच्च शिक्षा के भविष्य केलिये काफी गंभीर विषय है। महाविद्यालय और विश्वविद्यालय के अधिकार को पूरी तरह से छीनन...