दुमका, दिसम्बर 24 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में 24 दिसंबर से 2 जनवरी तक विंटर एवं क्रिसमस अवकाश शुरू हो गया है। विश्वविद्यालय एवं इसके सभी अंगीभूत तथा संबद्ध कॉलेजों में आज से ही छुट्टी प्रभावी हो गई है। ज्ञात हो कि पूर्व निर्धारित छुट्टी सूची के अनुसार अवकाश 25 दिसंबर से शुरू होना था, परंतु कर्मचारियों की मांग को देखते हुए कुलपति ने अपने विशेषाधिकार का उपयोग करते हुए अवकाश को एक दिन पूर्व, यानी 24 दिसंबर से ही लागू कर दिया। विश्वविद्यालय अधिनियम के अनुसार कुलपति को हर वर्ष पांच प्रतिबंधित अवकाश घोषित करने का अधिकार प्राप्त है, जिनमें से चार अवकाश वर्ष 2025 की छुट्टी सूची में पहले ही सहमिल किए जा चुके हैं। शेष एक अवकाश को कुलपति ने 24 दिसंबर को कर्मचारियों की मांग पर घोषित कर दिया। अवकाश की घोषणा के साथ विश्वविद...