बेगुसराय, अप्रैल 15 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय कर्मचारी प्रक्षेत्रोय संघ दरभंगा के निर्णय के आलोक में तीसरे दिन बुधवार को एसबीएसएस कॉलेज बेगूसराय कर्मचारी संघ इकाई की ओर से प्राचार्य का घेराव किया गया। कार्यक्रम इकाई संघ के अध्यक्ष मोहम्मद अजमल एवं सचिव डॉ मुकेश कुमार के नेतृत्व में सभी कर्मचारियों ने काली पट्टी लगाकर आक्रोश का इजहार किया। मो. अजमल ने बताया कि 14 अक्टूबर 2024 को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सभी मांग को लिखित समझौता पत्र से मान लिया गया। लेकिन, उसका अनुपालन विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आज तक नहीं हुआ। बताया कि 17 अप्रैल से संघ के सभी सदस्य विश्वविद्यालय में पोल खोल हल्ला बोल कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- काला बिल्ला लगाकर 15 सूत्री मांगों के समर्थन ...