दुमका, मई 4 -- सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में सोमवार को सिंडिकेट की आपात बैठक आयोजित की गई। बैठक का एकमात्र विषय वर्ष 2008 में नियुक्त सहायक प्राध्यापकों को प्रथम स्तर से द्वितीय स्तर में पदोन्नति देने के प्रस्ताव पर विचार करना था, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। विश्वविद्यालय सूत्रों के अनुसार इस बैच के शिक्षकों को कुछ माह पूर्व झारखंड लोक सेवा आयोग से पदोन्नति की अनुशंसा प्राप्त हुई थी। इसके बाद से यह मामला सिंडिकेट की बैठक में अंतिम अनुमोदन के लिए लंबित था। यह भी पढ़ें- विश्वविद्यालय में 114 सहायक प्राध्यापकों की पदोन्नति को सिंडिकेट से मिली स्वीकृतिपदोन्नति की स्वीकृति सोमवार को कुल 114 शिक्षकों की पदोन्नति को स्वीकृति दे दी गई। यह बैठक एकल एजेंडे पर आधारित थी और इसे लोकभावना सचिवालय से अनुमोदन प्राप्त था। पदोन्नति की मंजू...