फरीदाबाद, मार्च 22 -- फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए में 9-10 अप्रैल को वार्षिक टेक्नो-कल्चरल उत्सव एलिमेंट्स कलमायका का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर विश्वविद्यालय की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने रविवार को उत्सव के आधिकारिक बैनर और टीजर का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क की भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. प्रदीप डिमरी ने बताया कि इस वर्ष उत्सव में विश्वविद्यालय के सभी 25 छात्र क्लब भाग लेंगे और करीब 55 प्रतियोगिताएं व कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन अंतर-विश्वविद्यालय स्तर क...