कानपुर, मार्च 21 -- श्री हनुमान कथा आयोजन समिति की ओर से हनुमान कथा आयोजन रविवार से हो रहा है। विश्वविद्यालय स्थित रानीलक्ष्मी बाई सभागार में कथा प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। 29 मार्च को कथा का समापन होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ.उमेश पालीवाल ने बताया कि संत विजय कौशल महाराज कथा कहेंगे। डॉ.विवेक द्विवेदी, उपाध्यक्ष अनूप पचौरी, मंत्री उमेश निगम व रवींद्र पालीवाल ने कथा प्रेमियों को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...