बरेली, जून 30 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति के आदेश पर संबद्ध महाविद्यालयों में केंद्र व प्रदेश सरकार, जनभवन तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियांवयन व रिपोर्टिंग के लिए शिक्षकों को जिम्मेदारियां दी गई है। विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के लिए सभी कार्यों का दायित्व एनएसएस के समन्वयक को सौंपा गया है। वहीं विश्वविद्यालय कैंपस में चिकित्सा, स्वास्थ्य व शिविर गतिविधियों को लिए डॉ. अमित वर्मा को समन्वयक और डॉ. ज्योति पाण्डेय को सह-समन्वयक नामित किया गया है। जनजागरूकता, साफ-सफाई व पौधरोपण के लिए प्रो. जेएन मौर्य को समन्वयक, साफ-सफाई एवं बागवानी नियुक्त किया गया है। सिंगल-यूज प्लास्टिक की रोकथाम व दिशा-निर्देश के लिए प्रो. जेएन मौर्य को समन्वयक और डॉ. ज्योति पाण्डेय को सह-समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। कुलसचिव ...