दुमका, मई 28 -- संदीप कुमार राम दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका में पीएचडी नामांकन प्रक्रिया 9 महीने से ठप पड़ी है। प्रशासन की सुस्ती की वजह से सैकड़ों शोधार्थियों का करियर दांव पर लग गया है। इससे सैकड़ों शोधार्थियों का भविष्य संकट में पड़ गया है। विशेष रूप से जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप यानी कनिष्ठ शोध अध्येतावृत्ति) उत्तीर्ण छात्रों के सामने फेलोशिप (छात्रवृत्ति या अध्येतावृत्ति) समाप्त होने का खतरा मंडरा रहा है। शोधार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

प्रवेश प्रक्रिया दरअसल विवि ने 23 अगस्त 2025 को पीएचडी में प्रवेश के लिए विज्ञापन निकाला था। विज्ञापन के अनुसार बंगला में 20, वनस्पति विज्ञान में 25, रसायन विज्ञान में 13, वाणिज्य में 1, अर्थशास्त्र में 25, अंग्रेज़ी में 29...