आजमगढ़, जुलाई 8 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्याल में शिक्षकों के 115 पदों पर सीधी भर्ती होगी। इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव अमृतलाल की तरफ से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि प्रोफेसर के 25, एसोसिएट प्रोफेसर के 45 एवं असिस्टेंट प्रोफेसर के 45 पदों पर भर्ती की जाएगी। एक-एक पद दिव्यांगजन के लिए आरक्षित किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित, महिला अभ्यर्थी, उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व सैनिकों, उत्तर प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय नियमों के अनुसार रिक्तियां बनने पर आरक्षण अनुमन्य किया गया है। विस्तृत जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर अभ्यर्थी अवलोकन कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- काम की खबर: भातखण्डे में 15 जुलाई तक अब आवेदन कर सकेंगे सीध...