विश्वविद्यालय में लैंगिक संवेदनशीलता एवं समावेशन पर दो दिवसीय कार्यशाला शुरू
दुमका, अगस्त 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड राज्य संकाय विकास अकादमी, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में लैंगिक संवेदनशीलता एवं समावेशन विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ सोमवार को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में हुआ। कार्यशाला 3 एवं 4 अगस्त को आयोजित की जा रही है जिसमें सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी महाविद्यालयों के शिक्षकगण सम्मिलित हुए।
कार्यशाला का उद्घाटन उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. कुनुल कांडिर ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि लैंगिक संवेदनशीलता केवल महिलाओं से जुड़ा विषय नहीं, बल्कि एक समतामूलक, सम्मानजनक और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की आधारशिला है। उच्च शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि ऐसे नागरिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.