गोंडा, मार्च 24 -- गोंडा, संवाददाता। देवीपाटन मंडल में शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर शहर के आवास विकास कालोनी में स्थित एम्स इंटर कॉलेज में शिक्षा समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन के मुख्य अतिथि व मां पाटेश्वरी विवि के कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने ऐलान किया विश्वविद्यालय में एआई समेत 38 विषयों के साथ रोजगारपरक पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। आयोजक डॉ. अभय श्रीवास्तव ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कुलपति प्रो. रवि शंकर सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को विविध और रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराना है। इससे विद्यार्थी बदलते समय के साथ खुद को तैयार कर सकेंगे। कहा कि उच्च शिक्षा में नवाचार और बहुविषयक अध्ययन की दिशा में विश्वविद्यालय तेजी से कदम बढ़ा रहा है। नई शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्यक्रमों का विस्तार किया जा रहा ह...