बरेली, मई 30 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में रोजगारोन्मुखी और आधुनिक पाठ्यक्रमों की ओर विद्यार्थियों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। बदलते वैश्विक आर्थिक परिदृश्य और विशेषज्ञता आधारित शिक्षा की मांग के बीच विश्वविद्यालय में संचालित बीए हेल्थ इकोनॉमिक्स एवं एमए फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स पाठ्यक्रम छात्रों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन का दावा है कि ये पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को स्वास्थ्य और वित्तीय क्षेत्र में उभरते अवसरों के अनुरूप व्यावहारिक दक्षता प्रदान कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी के बाद स्वास्थ्य सेवाओं, बीमा प्रणाली और सार्वजनिक स्वास्थ्य नीतियों के आर्थिक विश्लेषण की आवश्यकता बढ़ी है। बीए हेल्थ इकोनॉमिक्स पाठ्यक्रम के माध्यम से छात्रों को स्वास्थ्य नीतियों, अस्पताल प्रबंधन, बीमा व्यवस्था और संसाधनों के प्रभावी उप...