दुमका, अक्टूबर 2 -- दुमका, प्रतिनिधि। सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति कार्य बल की बैठक गुरुवार को कुलपति डॉ. कुनूल कांडिर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक के समन्वयक शैक्षणिक मामलों के संकायाध्यक्ष डॉ. जैनेंद्र यादव थे। बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सप्तम सत्र से शोध के साथ स्नातक प्रतिष्ठा करने के लिए विद्यार्थी को प्रथम से षष्ठम सत्र तक कुल मिलाकर न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। शोध के साथ प्रतिष्ठा मार्ग के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए संचयी ग्रेड बिंदु औसत पर विचार नहीं किया जाएगा। 75 प्रतिशत से कम कुल अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी इस मार्ग के लिए पात्र नहीं होंगे। सभी संबंधित विद्यार्थियों और प्रधानाचार्यों से इसका अनुपालन सुनिश्चित करने का अनुरोध ...