विश्वविद्यालय में मुकदमों की पैरवी को विधिक सेल गठित
बरेली, अगस्त 12 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों से जुड़े न्यायालयी मामलों की प्रभावी पैरवी और निस्तारण के लिए विधिक सेल का गठन किया गया है। कुलपति के आदेश के अनुपालन में गठित सेल विश्वविद्यालय प्रशासन को मामलों की वस्तुस्थिति से भी समय-समय पर अवगत कराएगा। सेल को न्यायालयों में लंबित मुकदमों की पैरवी के साथ ही आवश्यक विधिक परामर्श देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें अवधेश पाण्डेय को समन्वयक और ममता सिंह को सह-समन्वयक बनाया गया है। वहीं धर्मेन्द्र कुमार सैनी को प्रधान सहायक तथा आयुषी सक्सेना को कनिष्ठ सहायक की जिम्मेदारी दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक सेल के माध्यम से विभिन्न न्यायालयों में चल रहे मामलों की निगरानी और उनके निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित किया जाएगा। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.