विश्वविद्यालय में मना एनएसएस का स्थापना दिवस
शाहजहांपुर, सितम्बर 25 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुक्देवानंद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) का स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार यादव ने स्वयंसेवकों से समाज और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों के निर्वहन का आह्वान किया। कुलपति प्रो. पी.बी. सिंह ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों को सामाजिक समस्याओं से जोड़ने का माध्यम है। उन्होंने समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, नशामुक्ति, महिला सशक्तीकरण और जन-जागरूकता के कार्यों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। आयोजक एवं वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार यादव ने एनएसएस की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। नवनियुक्त कार्यक्रम अधिकारी डॉ. बरखा सक्सेना और दुर्ग विजय ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई। यह भी पढ़ें- Chapra News...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.