दुमका, जून 27 -- दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय द्वारा शनिवार को संथाल हूल दिवस के अवसर पर भोगनाडीह जाने वाले पदयात्रियों का विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर पारंपरिक स्वागत किया जाएगा। स्वागत समारोह प्रातः 10:30 बजे मुख्य द्वार एवं कैंटीन प्रांगण में होगा। साहिबगंज जिले के भोगनाडीह स्थित सिदो मुर्मू, कान्हू मुर्मू, चांद मुर्मू, भैरव मुर्मू, फूलो मुर्मू एवं झानो मुर्मू की जन्मस्थली है। वर्ष 2005 से गोटा भारत सिदो कान्हू हूल बैसी के बैनर तले प्रतिवर्ष दुमका के सिदो-कान्हू चौक से भोगनाडीह तक पदयात्रा निकाली जाती है। एसकेएमयू वर्षों से इस ऐतिहासिक पदयात्रा के दौरान पदयात्रियों का स्वागत करता आ रहा है और इस बार भी परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- हूल दिवस में अधिक से अधिक भागीदारी का आह्वान तैयारियों के लिए डॉ. सुज...