बरेली, मई 26 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के अनुप्रयुक्त भौतिक विज्ञान विभाग में विभागाध्यक्ष की नई नियुक्ति की गई है। कुलपति के निर्देश पर प्रो. मो. सलीम खान को विभागाध्यक्ष नामित किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति 26 मई से प्रभावी होगी। कुलपति प्रो. केपी सिंह के आदेश पर हुई नियुक्ति में प्रो. सलीम खान को तीन वर्ष की अवधि अथवा सेवानिवृत्ति तक, जो भी पहले हो, विभागाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...