विश्वविद्यालय में प्रवेश का आज अंतिम मौका
शाहजहांपुर, सितम्बर 24 -- शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में सत्र 2026-27 के प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए गुरुवार को अंतिम अवसर है। प्रवेश समन्वयक प्रो. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करा चुके अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क जमा कर आज ही प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर लें। पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए संस्थान में फीस जमा कर प्रवेश लेने की अंतिम तिथि आज गुरुवार को निर्धारित की गयी है। इसके बाद प्रवेश पोर्टल बंद कर दिया जाएगा। जिन विद्यार्थियों ने पोर्टल पर पंजीकरण करा लिया है, लेकिन अभी तक संबंधित महाविद्यालय में शुल्क जमा नहीं किया है, वे हर हाल में प्रक्रिया पूरी कर लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.