शाहजहांपुर, सितम्बर 30 -- शाहजहांपुर में स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में पोषण पोटली योजना के अंतर्गत टीबी मरीजों को गोद लेने एवं उन्हें पोषण पोटली वितरित करने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पीबी सिंह द्वारा किया गया। कुलपति ने टीबी से पीड़ित दीपाली नामक बालिका रोगी को गोद लेकर पोषण पोटली प्रदान की। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी भूमिका निभानी चाहिए। पोषण, नियमित उपचार एवं सामाजिक सहयोग से टीबी मरीजों के स्वास्थ्य में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम में टीबी पोषण पोटली कार्यक्रम की जिला समन्वयक डॉ. आरती सिंह एवं उनकी टीम द्वारा कुल 37 टीबी मरीजों को ...