बरेली, अप्रैल 18 -- बरेली। विश्वविद्यालय के केंद्रीय पुस्तकालय में नवनियुक्त पुस्तकायाधक्ष डॉ. महेश सिंह ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय में केन्द्रीय पुस्तकालय की स्थापना के बाद पहली बार पूर्णकालिक पुस्तकालयाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। इससे पूर्व इस पद का अतिरिक्त प्रभार विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के प्रोफेसर संभालते रहे हैं। वर्तमान में प्रो. संजय मिश्रा के पास अवैतनिक पुस्तकालयाध्यक्ष का कार्यभार था। इसके साथ ही उप पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर डॉ. विनीता जैन की नवीन नियुक्ति हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...