बरेली, अगस्त 2 -- ‎‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय में दहेज प्रथा के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को दहेज प्रथा के दुष्परिणामों तथा इससे संबंधित विभिन्न कानूनी प्रावधानों और अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

दहेज प्रथा के गंभीर मुद्दे कुलपति प्रो. केपी सिंह ने विद्यार्थियों का आह्वान  करते हुए संदेश दिया कि दहेज प्रथा केवल एक सामाजिक कुरीति नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान, समानता और गरिमा से जुड़ा गंभीर सामाजिक मुद्दा है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे स्वयं दहेज न लेने और न देने का संकल्प लें तथा अपने परिवार एवं समाज में भी दहेज प्रथा के विरुद्ध जागरूकता फैलाएं। उन्होंने कहा कि शिक्षित और जागरूक युवा पीढ़ी सामाजिक कुरीतियों के उन्मू...