बरेली, सितम्बर 1 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संकाय में सत्र 2026-27 के एमसीए पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए तीन सितंबर को स्पॉट काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक सीएसआईटी विभाग में होगी। समर्थ पोर्टल पर पंजीकृत और अब तक प्रवेश से वंचित छात्र इसमें शामिल हो सकते हैं। पहली प्राथमिकता सीयूईटी योग्य अभ्यर्थियों को मिलेगी। इसके बाद रिक्त सीटों पर स्नातक मेरिट के आधार पर यूपीटेक और शासन के नियमों के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। अभ्यर्थी के इंटरमीडिएट अथवा स्नातक स्तर पर न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक और गणित विषय होना अनिवार्य है। कुल प्रवेश शुल्क 53,350 रुपये है, जिसमें 45,000 रुपये ट्यूशन फीस, 8,000 रुपये कॉशन मनी, 300 रुपये काउंसलिंग फीस और 50 रुपये स्पोर्ट्स फीस शामिल ...