बरेली, अगस्त 12 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एमबीए (मार्केटिंग) और एमबीए (एग्जीक्यूटिव) में प्रवेश के लिए पांचवीं काउंसलिंग 14 अगस्त को होगी। काउंसलिंग एससी/एसटी वर्ग की रिक्त सीटों के लिए आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले और पिछली काउंसलिंग में प्रवेश नहीं लेने वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल हो सकते हैं। अभ्यर्थियों को सुबह 9:30 बजे बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में रिपोर्ट करना होगा। प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को मूल शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ उनकी स्वप्रमाणित प्रतियों का एक सेट लाना होगा। प्रवेश के समय 50 हजार रुपये का डिमांड ड्राफ्ट वित्त अधिकारी, एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पक्ष में जमा करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...