दुमका, जून 22 -- दुमका, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार प्रातः विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएस) की ओर से योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योग गुरु राकेश पराशर ने अधिकारियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और बढ़ती उम्र में स्वास्थ्य संरक्षण के लिए उपयोगी योगाभ्यास का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि नियमित योग से शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य मजबूत होता है। कार्यक्रम में छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. जैनेन्द्र यादव ने योग गुरु को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया, वहीं कुलानुशासक डॉ. राजीव कुमार ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन एनएस के विश्वविद्यालय समन्वयक डॉ. धनंजय कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने योग को भारत...