बरेली, अगस्त 13 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रॉक्टोरियल बोर्ड एवं एंटी रैगिंग समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एंटी रैगिंग दिवस मनाया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके साथ ही 12 से 18 अगस्त तक चलने वाले एंटी रैगिंग सप्ताह की गतिविधियां शुरू हुईं। विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर प्रो. रावेन्द्र सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर गुरुकुल की तरह अनुशासित, सुरक्षित और संस्कारपूर्ण होना चाहिए। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के 22 प्रॉक्टर्स विद्यार्थियों की सुरक्षा व अनुशासन के लिए लगातार सक्रिय हैं। मुख्य अतिथि प्रो. संतोष अरोड़ा, प्रॉक्टर डॉ. राम बाबू सिंह, नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी द्विवेदी, डॉ. आभा त्रिवेदी, डॉ. पूजा यादव, डॉ. इरम, डॉ. पंकज, डॉ. रश्मि रंजन, डॉ. अख्तर हुसैन व डॉ. दीपक गंगवार रहे।...