दुमका, मई 18 -- सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में सोमवार को झारखंड राज्य संकाय विकास अकादमी और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के सहयोग से पांच दिवसीय संकाय विकास कार्यक्रम द आर्ट ऑफ लिविंग का भव्य शुभारंभ हुआ। यह कार्यक्रम 18 मई से 22 मई तक विश्वविद्यालय परिसर में चलेगा। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजीव रंजन शर्मा ने की। इस मौके पर वित्त सलाहकार ब्रजनंदन ठाकुर, सामाजिक विज्ञान संकायाध्यक्ष डॉ. तरणी प्रसाद सिंह, झारखंड राज्य संकाय विकास अकादमी रांची के केंद्र समन्वयक डॉ. पीयूष मलपहारिया और सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के अकादमी के नोडल पदाधिकारी डॉ. सुजीत कुमार सोरेन विशेष रूप से मौजूद थे।आर्ट ऑफ लिविंग कार्यक्रम के लिए बेंगलुरु से विशेषज्ञ के रूप में आए कृत्य मिश्रा एवं गौतम जगन्नाथ ने प्रतिभ...