फरीदाबाद, मार्च 28 -- फरीदाबाद। जेसी बोस वाईएमसीए विश्वविद्यालय में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित मेगा रोजगार मेला में 1500 युवाओं को रोजगार मिला है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि फरीदाबाद अब अवसरों की धरती बनकर उभर रहा है, जहां युवाओं को उनके सपनों को साकार करने के लिए मजबूत मंच उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक जॉब फेयर नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना से जुड़ा एक बड़ा प्रयास है।विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार मेला में 125 से अधिक कंपनियों ने हिस्सा लिया। वहीं पांच हजार से अधिक युवाओं ने भागीदारी दर्ज कराई। इनमें से करीब 1500 युवाओं को मौके पर ही रोजगार मिला, जिससे यह जॉब फेयर युवाओं के लिए बेहद उपयोगी साबित हुआ। विपुल गोयल ...