बरेली, अगस्त 7 -- ‎बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय परिसर स्थित आईआईई संकाय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष (विषम एवं सम सेमेस्टर) की स्पेशल बैक परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आठ अगस्त से शुरू होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया है। ‎परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के अनुसार छात्र-छात्राएं 8 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने, निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा करने तथा आवेदन पत्र संबंधित विभाग में जमा कर सकेंगे। वहीं विभागों को 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन पत्रों का सत्यापन करना होगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि केवल वे छात्र-छात्राएं आवेदन के पात्र होंगे, जिन्होंने संबंधित...