बरेली, जनवरी 1 -- संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज के पत्र और उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में कुलसचिव हरीश चंद ने विश्वविद्यालय परिसर में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस क्रम में केंद्र सरकार के पशु जीव जंतु कल्याण बोर्ड के सचिव की ओर से जारी एसओपी के अनुसार कार्य सुनिश्चित करने के लिए कुलपति के आदेश पर सुरक्षा प्रभारी सुधांशु कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कुलसचिव ने निर्देशित किया है कि वह एसओपी के अनुसार सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...