सहारनपुर, मार्च 24 -- सहारनपुर। सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा शिक्षा के महत्व को उजागर करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. विमला वाई ने की। उन्होंने कहा कि जीवन में यदि कोई नशा होना चाहिए तो वह केवल ज्ञान का होना चाहिए, क्योंकि शिक्षा ही व्यक्ति को सशक्त और जिम्मेदार बनाती है। कुलसचिव कमल कृष्ण ने सभी को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई और इसके दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला। मुख्य वक्ता डॉ. एम. एम. फिरोज ने नारकोटिक एक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन दोनों को प्रभावित करता है। कार्यक्रम के दौरान शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपकुलसचिव संजीव क...