बरेली, अप्रैल 22 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्नातक पाठ्यक्रमों के द्वितीय, चतुर्थ एवं षष्ठम सेमेस्टर की परीक्षा आवेदन प्रक्रिया में संशोधन किया है। पूर्व निर्धारित तिथि 19 अप्रैल 2026 के स्थान पर अब विलंब शुल्क 500 रुपये के साथ आवेदन की तिथियां बढ़ा दी गई हैं। ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म 22 अप्रैल से पुनः उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र 23 अप्रैल तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं, जबकि महाविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन और अनुमोदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- एमए इन मास कम्युनिकेशन की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की तिथि घोषित यह भी पढ़ें- नियमित विषयों की परीक्षा सात मई से शुरू होंगी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...