विश्वविद्यालय ने मांगी 15 दिनों में जांच रिपोर्ट
पूर्णिया, अक्टूबर 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया विश्वविद्यालय ने कटिहार जिला अंतर्गत बलरामपुर कॉलेज बलरामपुर में हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं और शिक्षकों की नियुक्ति में गड़बड़ियों के मामले को गंभीरता से लिया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो अखिलेश कुमार ने कुलपति के आदेशानुसार बलरामपुर कॉलेज की शासी निकाय के सचिव को पत्र जारी कर पूरे मामले की निष्पक्ष व विधिवत जांच करने के निर्देश दिए हैं। विश्वविद्यालय ने शासी निकाय को बैठक कर इस मामले में नियमानुसार उचित निर्णय लेने और 15 दिनों के भीतर किये गये कार्रवाई की सूचना उपलब्ध कराने का सख्त निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.