विश्वविद्यालय ने पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश शुरू किए
बरेली, अप्रैल 29 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ एजुकेशन एंड एलाइड साइंसेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने तीन पाठ्यक्रमों एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट, वुमेन एंपावरमेंट एंड डेवलपमेंट तथा मास कम्युनिकेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक जर्नलिज्म में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन कोर्सों की अवधि एक वर्ष (दो सेमेस्टर) होगी। प्रत्येक कोर्स में 40 सीटें (साथ ही चार सीटें ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए) निर्धारित की गई हैं। प्रवेश के लिए किसी भी विषय में स्नातक (द्वितीय श्रेणी) होना आवश्यक है। चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा। एंटरप्रेन्योरशिप और वुमेन एंपावरमेंट कोर्स की फीस 8,000 रुपये, जबकि मास कम्युनिकेशन कोर्स की फीस 40,000 रुपये निर्धारित की गई है। पंजीकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.