बरेली, जनवरी 2 -- बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय की अवकाश तालिका में घोषित पांच जनवरी का अवकाश शुक्रवार को निरस्त कर दिया। शासन द्वारा इस तिथि का अवकाश विलोपित किए जाने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। कुलसचिव हरीश चंद ने बताया कि अब पांच जनवरी को विश्वविद्यालय में सामान्य रूप से शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य संपादित किए जाएंगे। सभी विभागों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर अपने कार्यों का निर्वहन करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...