दुमका, अगस्त 2 -- सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय ने अपने चार अंगीभूत महाविद्यालयों में प्रोफेसर-इंचार्ज का बदलाव किया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलसचिव द्वारा कुलपति के निर्देश पर चार अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज, महिला कॉलेज मधुपुर, मॉडल कॉलेज राजमहल तथा महिला कॉलेज साहिबगंज में नए प्रोफेसर-इंचार्ज की नियुक्ति की गई है। विश्वविद्यालय ने डॉ. रंजीत सिंह को साहिबगंज कॉलेज साहिबगंज का नया प्रोफेसर-इंचार्ज नियुक्त किया है। डॉ. रंजीत सिंह इससे पूर्व मॉडल कॉलेज राजमहल के प्रोफेसर-इंचार्ज के रूप में कार्यरत थे। वे भूगर्भशास्त्र विभाग के वर्ष 2008 बैच के शिक्षक हैं। यह नियुक्ति साहिबगंज कॉलेज के पूर्व प्रभारी प्राचार्य डॉ. एस. आर. आई. रिजवी द्वारा प्राचार्य पद से दिए गए त्याग...