बदायूं, जुलाई 24 -- बिसौली, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व सदस्य सतीश प्रेमी के नेतृत्व में सपा नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया। जिसमें रामपुर स्थित मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के विरुद्ध कार्रवाई और विश्वविद्यालय भवन के ध्वस्तीकरण के आदेश को निरस्त करने की मांग की। सतीश प्रेमी ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान की भावना के विपरीत कार्रवाई की जा रही है। विश्वविद्यालय के संबंध में लिये गये निर्णय से छात्रों और युवाओं के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। सपा नेताओं ने मांग की कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को मंत्रीमंडल से बर्खास्त किया जाये। यह भी पढ़ें- नजरबंदी के बीच सपा नेताओं ने रखा मौन उपवास छात्रों और नौजवानों पर हुये लाठीचार...